आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ मामलों को खत्म करने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर, अदालत ने CTD को जारी किया नोटिस

आतंकवादी सरगना हाफिज सईद तथा अन्य के खिलाफ दर्ज केसों को खत्म करने के लिए दी गई अर्जी पर लाहौर हाईकोर्ट ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किए हैं. कोर्ट ने अपने नोटिस में सभी पक्षों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

हाफिज सईद (Photo Credit: PTI)

पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकवादी सरगना हाफिज सईद (Hafiz Saeed) तथा अन्य के खिलाफ दर्ज केसों को खत्म करने के लिए दी गई अर्जी पर लाहौर हाईकोर्ट (Lahore High Court) ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किए हैं. कोर्ट ने अपने नोटिस में सभी पक्षों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है. गौरतलब है कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को हाल ही में लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया था. सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया था.

अधिकारियों ने बताया था कि सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार किया गया. उसके बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया था. बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अदालत ने यह भी कहा था कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर रिपोर्ट पेश की जाए.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की संसद में पीएम इमरान खान की हुई बेइज्जती, हिना रब्बानी ने दुनिया के सामने पाक को शर्मसार करने का लगाया आरोप

लाहौर हाईकोर्ट ने CTD को जारी किया नोटिस-

हाफिज सईद पर आतंकवादी गतिविधियां करने और इन गतिविधियों के लिए धन एकत्र करने का आरोप लगाया गया है. उस पर एक जुलाई को आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का मुखिया होने और उसके साथ उसके छह अन्य साथियों पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भी मुकदमे दर्ज किए गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड