Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से पहली बार चुनाव लड़ेगी हिंदू महिला, नाम है डॉ. सवीरा प्रकाश, दाखिल किया नामांकन

पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश आगामी आम चुनाव में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले से खड़े होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश ने 23 दिसंबर को पीके-25 की सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया.

डॉ. सवीरा प्रकाश (Photo Credits IANS)

इस्लामाबाद, 26 दिसंबर : पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश आगामी (Dr. Saveera Prakash) आम चुनाव में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले से खड़े होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश ने 23 दिसंबर को पीके-25 की सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया. वह वर्तमान में जिले में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की महासचिव के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है.

पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए अगले साल 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं. प्रकाश ने 2022 में एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने डॉन को बताया कि उनकी मेडिकल पृष्ठभूमि के कारण "मानवता की सेवा करना मेरे खून में है." उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक बनने का उनका सपना एक डॉक्टर के रूप में सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन और असहायता का अनुभव करने के कारण उत्पन्न हुआ है. यह भी पढ़ें : Pakistan Catching Comedy: कभी नहीं सुधरेगी पाकिस्तान की फील्डिंग! अब्दुल्ला शफीक ने छोड़ा डेविड वार्नर का आसान सा कैच; देखें शाहीन अफरीदी का रिएक्शन

प्रकाश ने दैनिक को बताया कि वह क्षेत्र के गरीबों के लिए काम करने में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं. उनके पिता ओम प्रकाश, हाल ही में सेवानिवृत्त डॉक्टर, 35 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं. प्रकाश की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए, सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंशर इमरान नोशाद खान ने एक्स पर लिखा, "डॉ. सवेरा प्रकाश बुनेर से पहली महिला उम्मीदवार हैं, जो एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि महिलाएं पहले इस क्षेत्र में चुनावी राजनीति में शामिल नहीं हुई हैं." उन्होंने कहा, "रूढ़िवादिता को तोड़ने में मैं पूरे दिल से उनका समर्थन करता हूं." पाकिस्तान का चुनाव आयोग सामान्य सीटों पर महिला उम्मीदवारों का कम से कम 5 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनिवार्य करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड