Pakistan: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 282 लोगों की मौत

पाकिस्तान में 14 जून से अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 282 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 211 अन्य घायल हो गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इसकी जानकारी दी है.

बारिश (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 22 जुलाई : पाकिस्तान में 14 जून से अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 282 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 211 अन्य घायल हो गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इसकी जानकारी दी है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में से 160 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

एनडीएमए ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि बारिश ने देश भर में 5,500 से अधिक घरों, कई पुलों और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. एनडीएमए के अनुसार, देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से अधिकतर नुकसान और हताहतों की सूचना मिली है. यहां 88 लोगों की मौत हुई और 62 अन्य घायल हो गए. दक्षिणी सिंध प्रांत में 67 लोगों की मौत हो गई. एनडीएमए ने कहा कि पूर्वी पंजाब प्रांत में कुल 57 लोग, उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 56 और देश के अन्य हिस्सों में 14 लोग मारे गए. यह भी पढ़ें : श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का मंत्रिमंडल शुक्रवार को लेगा शपथ

एनडीएमए ने कहा कि बचाव और राहत गतिविधियां जारी हैं. एजेंसी देश भर में बारिश और बाढ़ पीड़ितों को भोजन पैक, तंबू, रसोई सेट, मच्छरदानी, स्वच्छता किट, कंबल और तिरपाल उपलब्ध करा रही है. इस बीच, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मॉनसून इस सप्ताह के दौरान सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश से देश भर के कई शहरों में बाढ़ और जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है और पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड