पाकिस्तान ने बनाई हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी.

पाक पीएम इमरान खान (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर : पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट में कहा गया है कि धार्मिक मामलों के मंत्रालय में बुधवार को हुई समिति की पहली बैठक में संघीय मंत्री पीर नूरुल हक ने उम्मीद जताई कि नई समिति गैर-मुस्लिम आबादी और राज्य के बीच एक सेतु का काम करेगी.

सूत्रों के अनुसार, समिति हिंदू पूजा स्थलों से संबंधित मामलों को देखेगी. इस अवसर पर धार्मिक मामलों के मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गैर-मुस्लिम आबादी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Shocking: दस साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पिता की शिकायत के बाद आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हक के हवाले से कहा कि समिति का गठन पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के मुद्दों को सुलझाने में मददगार होगा. "वे क्षेत्र में विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना चाहते हैं." उन्होंने कहा कि आसाजिक तत्व पाकिस्तान में धर्म, पंथ और भाषा के आधार पर विरोधाभास का माहौल बनाना चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट