पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय में लगी आग, इमरान खान बिल्डिंग में थे मौजूद

जिस समय आग लगी उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर मौजूद थे.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credit: ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) में प्रधानमंत्री सचिवालय (Prime Minister Secretariat) में आग (Fire) लगने की खबर है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री सचिवालय की छठी मंजिल पर आग लगी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय आग लगी उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर एक मीटिंग कर रहे थे. उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री सचिवालय को खाली कराया गया.

इसके अलावा इमरान खान भी आग लगने की घटना के बाद अपने आवास के लिए निकल गए. फिलहाल दमकलकर्मी प्रधानमंत्री सचिवालय में लगी आग को बुझाने में व्यस्त हैं. यह भी पढ़ें- बर्बादी की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान, इमरान खान के मंत्री ने दी सलाह, कहा- दो रोटी नहीं सिर्फ एक रोटी खाएं

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\