पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय में लगी आग, इमरान खान बिल्डिंग में थे मौजूद
जिस समय आग लगी उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर मौजूद थे.
पाकिस्तान (Pakistan) में प्रधानमंत्री सचिवालय (Prime Minister Secretariat) में आग (Fire) लगने की खबर है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री सचिवालय की छठी मंजिल पर आग लगी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय आग लगी उस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर एक मीटिंग कर रहे थे. उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री सचिवालय को खाली कराया गया.
Pakistan media: A fire broke out on the sixth floor of the Prime Minister Secretariat. Prime Minister #ImranKhan was reportedly present on the fifth floor of the secretariat when the fire broke out (file pic) pic.twitter.com/wF03JLIput
— ANI (@ANI) April 8, 2019
इसके अलावा इमरान खान भी आग लगने की घटना के बाद अपने आवास के लिए निकल गए. फिलहाल दमकलकर्मी प्रधानमंत्री सचिवालय में लगी आग को बुझाने में व्यस्त हैं. यह भी पढ़ें- बर्बादी की कगार पर पहुंचा पाकिस्तान, इमरान खान के मंत्री ने दी सलाह, कहा- दो रोटी नहीं सिर्फ एक रोटी खाएं
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

