Pakistan: पाकिस्तान के कराची के एक बाजार में धमाका, 13 घायल

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक बाजार इलाके में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के चिकित्सा अधीक्षक शाहिद रसूल ने मीडिया को बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इस्लामाबाद, 13 मई : पाकिस्तान (Pakistan) के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक बाजार इलाके में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के चिकित्सा अधीक्षक शाहिद रसूल ने मीडिया को बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है. उनमें से ज्यादातर विस्फोटक सामग्री की बॉल बेयरिंग की चपेट में आने से घायल हो गए है.

सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुवार देर रात हुए विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और शहर के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. इस बीच, सिन्हुआ के साथ बातचीत में, गैर-सरकारी बचाव संगठन सायलानी वेलफेयर ट्रस्ट के एक बचाव कार्यकर्ता सलमान कुरैशी ने कहा कि बचाव दल ने 16 घायल लोगों को जेपीएमसी में स्थानांतरित कर दिया था, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि घटना घनी आबादी वाले इलाके में हुई और जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त घटनास्थल के साथ कई पैदल यात्री भी थे. यह भी पढ़ें : भारत के साथ करीबी संबंधों को लेकर आशान्वित हूं: श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार तड़के एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विस्फोट की निंदा की और सिंध के मुख्यमंत्री को घायल लोगों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया. स्थानीय टीवी चैनल एआरवाई न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान तटरक्षक बल का एक वाहन जब वहां से गुजर रहा था तब अज्ञात आतंकवादियों ने कूड़ेदान में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री में विस्फोट कर दिया. सिन्हुआ के साथ बातचीत में, तट रक्षकों के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट में पांच अन्य वाहनों के साथ उनका वाहन नष्ट हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड