पाकिस्तान रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 73 हुई, कई अभी भी अस्पताल में

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को कराची से रावलपिंडी जा रही एक ट्रेन में आग लग जाने से कम से कम 73 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

तेजगम एक्सप्रेस में लगी आग (Photo Credits ANI)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को कराची से रावलपिंडी जा रही एक ट्रेन में आग लग जाने से कम से कम 73 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. जियो न्यूज ने यह जानकारी दी. यहां के एक रेलवे अधिकारी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि लियाकतपुर के शहरी इलाके के पास पैसेंजर ट्रेन तेजगाम में आग लग गई. उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार कोई यात्री अपने साथ गैस सिलेंडर लेकर चल रहा था, जिसमें विस्फोट होने पर दुर्घटना हुई. डीपीओ रहीम यार खान ने कहा कि घायलों को डीएचक्यू लियाकतपुर और बहावलपुर के अस्पताल में भेजा गया है. जिला बचाव सेवा के प्रमुख बाकिर हुसैन ने मृतकों के संख्या की पुष्टि की है. जियो न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, 10 शवों की शिनाख्त कर ली गई है जबकि कई शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

हुसैन ने कहा कि शवों की शिनाख्त डीएनए से की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, यात्री ट्रेन में नाश्ता बना रहे थे, उसी दौरान गैर सिलिंडर में विस्फोट हुआ.  इस डिब्बे से जुड़े दोनों कोचों में भी भीषण आग लग गई. आग ने ट्रेन के तीन डिब्बों को तबाह कर दिया, जिनमें दो इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बे और एक बिजनेस श्रेणी का था. पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा, "खाना पकाने के दो स्टोव फट गए. खाना पकाया जा रहा था, पास में खाना बनाने का तेल था, जिससे आग और भड़क गई।"उन्होंने कहा, "अधिकतर मौतें ट्रेन में से कूदने के चलते हुईं. यह भी पढ़े: पाकिस्तान: कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, 65 लोगों की मौत 30 से ज्यादा लोग घायल

"रेलमंत्री ने आगे कहा, "जिस डिब्बे में यह हादसा हुआ, उसमें 'तबलीगी जमात' के लोग सफर कर रहे थे.  आग से बोगियों को बहुत नुकसान पहुंचा और वे ट्रेन से अलग हो गईं. "रशीद ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब इसे ठंडा करने का प्रयास जारी है।प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस साल पाकिस्तान में यह दूसरी बड़ी रेल दुर्घटना है. जुलाई में लाहौर से क्वेटा जा रही अकबर बुगती एक्सप्रेस के पंजाब प्रांत के सदीकाबाद तहसील में वल्हार रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकराने पर 24 लोगों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट