विदेश

Pakistan Cylinder Blast: पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट में 6 की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी.

Pakistan Cylinder Blast: पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट में 6 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

इस्लामाबाद, 15 जनवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का प्रयास किया.

बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचाया. बचाव कर्मियों के अनुसार, विस्फोट के बाद एक दंपति और उनके चार बच्चों सहित सभी मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Pakistan: पंजाब विधानसभा भंग, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पद के लिए 17 जनवरी तक नामांकन मांगे

स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाका सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ, जिससे मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. क्वेटा सहित बलूचिस्तान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).