Pakistan: आज होगा इमरान खान की किस्मत का फैसला, नतीजे से पहले ही मरियम नवाज ने दे दी देश छोड़ने की सलाह

पाकिस्तान (Pakistan) इन दिनों सियासी संकट का सामना कर रहा है. पड़ोसी मुल्क में जारी इस सियासी उठापटक का आज फाइनल रिजल्ट आने वाला है. इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज फैसला हो जाएगा. इसी के साथ ही यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि पाकिस्तान की बागडोर किसके हाथ में होगी

इमरान खान (Photo Credits: ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) इन दिनों सियासी संकट का सामना कर रहा है. पड़ोसी मुल्क में जारी इस सियासी उठापटक का आज फाइनल रिजल्ट आने वाला है. इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज फैसला हो जाएगा. इसी के साथ ही यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि पाकिस्तान की बागडोर किसके हाथ में होगी. आज नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान के लिए अग्नि परीक्षा की घड़ी है.

इमरान खान का फ्यूचर क्या होगा इसपर आज फैसला हो जाएगा. इस बीच विपक्षी पार्टियां लगातार इमरान खान को निशाना बना रही हैं. इमरान खान ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में भारत की तारीफ की थी. इसपर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PLM-N) की नेता मरियम नवाज (Maryam Nawaz) इस कदर भड़क उठीं कि उन्होंने इमरान को पाकिस्तान छोड़कर भारत चले जाने की नसीहत तक दे डाली.

मरियम नवाज ने ट्वीट कर कहा, 'कुर्सी जाती देख पागल हुए जा रहे इस शख्स को कोई बताए कि उन्हें उन्हीं की पार्टी के द्वारा हटाया जा रहा है. अगर आपको भारत इतना ही पसंद है तो आप पाकिस्तान की जिंदगी को छोड़कर भारत चले जाएं,'

क्या कहा था इमरान खान ने

इमरान खान ने कहा था कि हिंदुस्तान पाकिस्तान के साथ आजाद हुआ था. मैं काफी बेहतर से जानता हूं. क्रिकेट की वजह से मुझे वहां काफी इज्जत मिलती रही, प्यार मिला. भारतीय खुद्दार कौम है. मैं निराश हूं कि केवल आरएसएस की विचारधारा और भारत सरकार द्वारा कश्मीर के साथ जो किया गया, उसकी वजह से हमारे बीच संबंध अच्छे नहीं हैं. मेरी भारत से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन आज कोई भी महाशक्ति भारत के लिए शर्तें तय नहीं कर सकती.

इमरान खान ने कहा, आज भारत तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है. कभी किसी की हिम्मत नहीं है कि वहां कोई इस तरह का आदेश दे दे कि आपको किस मुल्क के साथ क्या करना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट