Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की पूरी टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे बटलर
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर पैर की चोट के कारण 20 सितम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सात मैचों की पूरी टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. हालांकि रिपोटरें का कहना है कि उन पर आखिरी दो मैचों के लिए विचार किया जा सकता है.
लंदन, 16 सितम्बर : इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर पैर की चोट के कारण 20 सितम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सात मैचों की पूरी टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. हालांकि रिपोटरें का कहना है कि उन पर आखिरी दो मैचों के लिए विचार किया जा सकता है.
यह सीरीज इंग्लैंड के लिए अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके कप्तान इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह फिट रहें. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार बल्लेबाज को चीजों को धीरे-धीरे से लेने की सलाह दी गयी है जिसका मतलब है कि आलराउंडर मोईन अली कराची में टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे जिसके बाद एक्शन लाहौर शिफ्ट कर जाएगा. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में दो समाचार चैनलों के प्रसारण पर तीन दिन के लिए रोक लगाई गई
32 वर्षीय बटलर ने गुरूवार को संकेत दिया कि वह डाक्टरों की सलाह के बाद आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह इस दौरे पर इसलिए हैं क्योंकि वह नए सफेद गेंद कोच मैथ्यू मौट के साथ सम्बन्ध विकसित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस बारे में तस्वीर एकाध सप्ताह में स्पष्ट हो जायेगी. बटलर ने कहा, "कप्तान के रूप में लम्बे समय के बाद पाकिस्तान लौटने पर मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं मैच खेलता हूं या नहीं." यह 2005 के बाद इंग्लैंड का पहला पाकिस्तानी दौरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

