Pakistan Bombs Blast: पाकिस्तान में बम विस्फोट, 4 की मौत, 10 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

इस्लामाबाद, 26 फरवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बम विस्फोट प्रांत के बरखान जिले के व्यस्त बाजार रुकनी बाजार में हुआ.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में रिमोट कंट्रोल डिवाइस से विस्फोट किया गया. पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया. पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : PSL 2023: पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम से आठ सीसीटीवी कैमरा, फाइबर केबल समेट बैटरी चोरी

अस्पताल के अधिकारियों ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. अभी तक किसी समूह ने हमले का जिम्मेदारी नहीं ली है. इससे पहले शनिवार को बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सड़क किनारे बम से आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर हमला किया था, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड