देश

VIDEO: 'फिर से बाबरी मस्जिद बनाएगी पाक सेना, पहली अज़ान देंगे जनरल मुनीर, हमने हजारों साल तक भारत पर राज किया, पाकिस्तान संसद में सीनेटर ने उगला ज़हर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की संसद में भारत के खिलाफ ज़हर उगला गया. सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना द्वारा रखने और पहली अज़ान पाक आर्मी चीफ जनरल मुनीर द्वारा दिए जाने का दावा किया. इस बयान से भारत में तीखी प्रतिक्रिया और आक्रोश देखने को मिल रहा है.

VIDEO: 'फिर से बाबरी मस्जिद बनाएगी पाक सेना, पहली अज़ान देंगे जनरल मुनीर, हमने हजारों साल तक भारत पर राज किया, पाकिस्तान संसद में सीनेटर ने उगला ज़हर

नई दिल्ली/इस्लामाबाद:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. इस बीच पाकिस्तान की संसद में कुछ नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है. पाकिस्तानी सांसदों के इन बयानों से न केवल नफरत भरी मानसिकता उजागर हुई है, बल्कि यह भी साफ हुआ है कि पड़ोसी देश भारत के खिलाफ साजिशें रचने से बाज नहीं आ रहा.

पाकिस्तान की सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने मंगलवार को संसद में भारत के खिलाफ ज़हर उगलते हुए कहा, "उन्हें याद दिला दें कि हमने हज़ार सालों तक हिंदुस्तान पर राज किया है." उनका यह बयान इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जो कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देता है.

'नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना के जवान रखेंगे'

इतना ही नहीं, पलवाशा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा, "नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना के जवान रखेंगे, और पहली अज़ान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर देंगे."

इस बयान ने न केवल भारत की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि यह साफ संकेत देता है कि पाकिस्तान की राजनीति में अब सेना और कट्टरपंथियों की सोच खुलकर हावी होती जा रही है.

सीनेटर ने यह भी कहा, "हम चूड़ियाँ नहीं पहनते हैं."  सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने भारत में वांछित और इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस झेल रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की खुलेआम तारीफ की. यह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के समर्थन जैसा कृत्य है, जिसे भारत ने गंभीरता से लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).