Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, स्थिति को काबू करने के लिए पंजाब में तैनात की गई सेना

पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान सुलग रहा है. उनके समर्थक हिंसक विरोध पर उतर आए हैं. स्थिति को काबू में रखने के लिए पाकिस्तान के पंजाब में सेना तैनात की गई है.

Violence in Pakistan | Photo: Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा शुरू हो गई है. मंगलवार को इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूर्व पीएम और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान सुलग रहा है. उनके समर्थक हिंसक विरोध पर उतर आए हैं. स्थिति को काबू में रखने के लिए पाकिस्तान के पंजाब में सेना तैनात की गई है. Former Pak PM Arrested: इमरान खान से पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं 6 पूर्व पाकिस्तानी PM, यहां जानें उनकी पूरी डिटेल. 

इससे पहले मंगलवार रात इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को ‘‘वैध’’ ठहराते हुए कहा कि गिरफ्तारी करते समय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया है.

पाकिस्तान के पंजाब में सेना की गई तैनात

इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को अदालत परिसर से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया. लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे खान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) की गिरफ्तारी से एक दिन पहले शक्तिशाली सेना ने उन पर खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का इल्जाम लगाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड