पाकिस्तान: सेना ने 11 कट्टर आतंकियों को दी सजा-ए-मौत

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गंभीर अपराधों में शामिल 11 कट्टर आतंकवादियों को मौत की सजा की पुष्टि की है. सेना ने इसकी घोषणा ऐसे दिन की जब देश दो बड़े आतंकी हमलों का शिकार बना जिसमें करीब 40 लोगों की जान चली गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गंभीर अपराधों में शामिल 11 कट्टर आतंकवादियों को मौत की सजा की पुष्टि की है. सेना ने इसकी घोषणा ऐसे दिन की जब देश दो बड़े आतंकी हमलों का शिकार बना जिसमें करीब 40 लोगों की जान चली गई.

सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि दोषियों पर पाकिस्तान में सशस्त्र बलों/कानून प्रवर्तक एजेंसियों पर हमले, निर्दोष नागरिकों की हत्या और शिक्षण संस्थानों को नष्ट करने का आरोप था.

आईएसपीआर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कुल मिलाकर, वे 26 लोगों की हत्या में शामिल थे जिनमें एक नागरिक और 25 सशस्त्र बलों/सीमांत कांस्टेबुलरी/पुलिस अधिकारी थे. इसके अलावा इन पर 22 अन्य लोगों को घायल करने का भी आरोप है.’’

इसमें कहा गया कि उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गए थे.

विज्ञप्ति में कहा गया कि दोषियों पर विशेष सैन्य अदालतों में मुकदमा चला था. 11 आतंकवादियों को मौत की सजा देने के अलावा, 22 अन्य को विभिन्न अवधि की कैद की सजा सुनाई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Pitch Report: ढाका में तीसरे वनडे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बांग्लादेश के गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा निर्णायक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\