Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 52 प्रतिशत जबरन धर्म परिवर्तन के मामले दर्ज

पाकिस्तानी अधिकार समूह के एक संगठन ने दावा किया है कि पंजाब प्रांत में महिलाओं के कथित जबरन धर्म परिवर्तन के 52 प्रतिशत मामले सामने आए हैं. खासतौर से अल्पसंख्यक समुदायों के कम उम्र की लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है.

पाकिस्तान का झंडा (Photo Credits: File Image)

इस्लामाबाद, 29 नवंबर: पाकिस्तानी अधिकार समूह के एक संगठन ने दावा किया है कि पंजाब प्रांत (Punjab Province) में महिलाओं के कथित जबरन धर्म परिवर्तन के 52 प्रतिशत मामले सामने आए हैं. खासतौर से अल्पसंख्यक समुदायों के कम उम्र की लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर सोशल जस्टिस (सीएसजे) (CSJ) नामक संगठन ने शनिवार को ऑनलाइन आयोजित 'जबरन धर्म परिवर्तन शिकायतें और धार्मिक स्वतंत्रता' नामक टॉपिक पर चर्चा किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ.

सीएसजे ने कहा कि 2013 और 2020 के बीच लगभग 162 संदिग्ध धर्म परिवर्तन के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसे 1973 के पाकिस्तान के संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के कारण कराया गया. सीएसजे के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के अलावा इनमें से 44 प्रतिशत घटनाएं सिंध में भी दर्ज की गई है, जबकि संघीय और खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्रों में 1.23 प्रतिशत रिपोर्ट की गई थी, जबकि एक मामला (0.62 प्रतिशत) बलूचिस्तान में दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े:  पाकिस्तान ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों, गांवों पर की गोलीबारी.

पिछले सात सालों में बहावलपुर (Bahaawalpur) में इस तरह के सबसे अधिक 21 मामले दर्ज किए गए हैं. सीएसजे ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि 54.3 फीसदी पीड़ित हिंदू समुदाय के हैं, जबकि 44.44 फीसदी ईसाई और 0.62 फीसदी सिख और कलश समुदाय के हैं. आंकड़ों की मानें तो, 46.3 प्रतिशत से अधिक पीड़ित नाबालिग थी, उनमें से कुछ 32.7 प्रतिशत लड़कियों की उम्र 11-15 वर्ष के बीच की थी. केवल 16.67 प्रतिशत पीड़ित 18 वर्ष से ऊपर पाए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड