आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान में फटा मोर्टार का गोला, तीन बच्चों की मौत
यह क्षेत्र एक समय पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ होता था. पुलिस ने बताया कि बच्चे खेत में पड़े मोर्टार के गोले से खेल रहे थे. उन्हें इसके बम होने का कोई भान नहीं था. उसमें हुए विस्फोट से पांच बच्चे घायल हो गए.
पेशावर: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में बुधवार को एक पुराने मोर्टार का गोला फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना स्वात घाटी के मट्टा तहसील में हुयी. यह क्षेत्र एक समय पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ होता था. पुलिस ने बताया कि बच्चे खेत में पड़े मोर्टार के गोले से खेल रहे थे. उन्हें इसके बम होने का कोई भान नहीं था. उसमें हुए विस्फोट से पांच बच्चे घायल हो गए.
इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

