पीएम मोदी को सांप-मगरमच्छ दिखाना पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा को पड़ा भारी, भरना पड़ेगा जुर्मना

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा एक अलग ही तरह के संकट में पड़ गई हैं. उन्हें पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने गैरकानूनी तरीके से सांप और मगरमच्छ रखने के मामले में चालान भरने को कहा है

पाक गायिका राबी पीरजादा (Photo Credits IANS)

कराची: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा एक अलग ही तरह के संकट में पड़ गई हैं. उन्हें पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने गैरकानूनी तरीके से सांप और मगरमच्छ रखने के मामले में चालान भरने को कहा है. पीरजादा ने कल्पना में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और इसी से वह तिलमिला उठीं. उन्हें लगा था कि वह एक 'बड़ा देशभक्ति का काम' कर रही हैं लेकिन यह काम गैरकानूनी निकला और इस पर वह बरस पड़ीं और कहा कि यह सांप और मगरमच्छ उनके नहीं हैं और यह कि ऐसी ही बातों से पता चलता है कि बहुत सारे भारतीय 'गद्दार पाकिस्तानियों' से कहीं बेहतर हैं. उन्होंने वन्यजीव विभाग को खरीखोटी सुनाई.

कुछ दिन पहले पीरजादा ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने 'जुल्म के शिकार कश्मीरियों' के समर्थन में आवाज उठाते हुए मोदी को सांप और मगरमच्छ दिखाकर 'डराया' था. इसी वीडियो पर वन्यजीव विभाग ने कहा कि इन जानवरों को घर में रखने की इजाजत नहीं है और पीरजादा का चालान काट दिया.अब पीरजादा ने एक और वीडियो जारी किया है.इसमें उन्होंने कहा कि सांप और मगरमच्छ उनके नहीं हैं। वह इन्हें संपेरों से लेकर वीडियो व शो में दिखाती हैं। इससे संपेरों को भी पैसा मिल जाता है. वीडियो में उन्होंने कहा, "पांच साल से इन सांपों के साथ तमाम न्यूज चैनलों में जा रही हूं. तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा। कोई एक्शन नहीं लिया गया.लेकिन, जैसे ही मैंने मोदी को धमकी दी और उन्हें डराया तो अफसोस की बात है कि मेरे खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई." यह भी पढ़े: Article 370 हटाए जाने से बौखलाई पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा, भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को दी Snake Attack की धमकी, देखें- VIDEO

पीरजादा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "अगर आप लोग पाकिस्तान से प्यार नहीं कर सकते तो कम से कम गद्दारी तो मत करिए. उन्होंने टीवी चैनलों को निशाने पर लेते हुए कहा, "मेरा वही वीडियो क्यों दिखाया जिसमें मैं मोदी की बात कर रही हूं. भारत वाकई आप लोगों से अच्छा है.मैं कभी भारतीयों की बुराई नहीं करती, सिर्फ मोदी की करती हूं। बहुत सारे भारतीय बहुत सारे इन पाकिस्तानियों से बेहतर हैं जो अपने मुल्क से गद्दारी करते हैं और वन्यजीव विभाग भी ऐसा ही गद्दार है. उन्होंने कहा कि अभी वन्यजीव विभाग की तरफ से उन्हें लिखित में कुछ नहीं मिला है. जैसे ही मिलेगा, वह विभाग पर मुकदमा ठोंक देंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट