पाक मंत्री शेख रशीद ने फिर दी गीदड़ भभकी, कहा- कश्मीर के लिए मरेंगे या मारकर रहेंगे

अपने विवादित और कई बार हास्यास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद ने कश्मीर को लेकर एक बार फिर भड़काने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि कश्मीर की लड़ाई लड़ी जाएगी, चाहे इसमें मर जाया जाए या फिर मार डाला जाए

पाक मंत्री शेख रशीद ( फोटो क्रेडिट- PTI )

मुजफ्फराबाद: अपने विवादित और कई बार हास्यास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद  ने कश्मीर को लेकर एक बार फिर भड़काने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि कश्मीर की लड़ाई लड़ी जाएगी, चाहे इसमें मर जाया जाए या फिर मार डाला जाए। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के भिंभर में आयोजित एक जनसभा में रशीद ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि 'कश्मीर के लिए पूरी (पाकिस्तानी) कौम जाग गई है। मरेंगे या मारकर रहेंगे. शेख रशीद ने अन्य पाकिस्तानी नेताओं की तरह कश्मीर को लेकर ऐसे आरोप लगाए जो वास्तविकता से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि भारत में कश्मीरी नेतृत्व जेल में है. वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट्टरपंथी बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी का एजेंडा पाकिस्तान को खत्म करना है.

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने यह भी कहा कि "कश्मीर के मामले में अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता. एक चीन है, जिसकी दोस्ती पर विश्वास किया जा सकता है. कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान के तमाम नेताओं में से एक शेख रशीद ने युद्ध के उन्माद में कुछ दिन पहले यहां तक 'भविष्यवाणी' कर दी थी कि अक्टूबर-नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध होना तय है. यह भी पढ़े: ‘कश्मीर ऑवर’ में पीएम मोदी का नाम लेते ही इमरान खान के बड़बोले नेता शेख रशीद को लगा शॉक, देखें वीडियो

एक अन्य बयान में उन्होंने भारत को 'चेतावनी' देते हुए यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान के पास बड़े ही नहीं, पाव-आधा पाव तक के एटमी हथियार भी हैं, जो किसी खास इलाके को लक्ष्य बनाने की क्षमता रखते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड