पाकिस्तान: पति ने गुस्से में काटी पत्नी की नाक और छिल दिए सिर के सारे बाल, महिला अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट दी और झगड़े के बाद उसके सिर के सारे बाल मुंडवा दिए. पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित महिला शाजिया को सोमवार को बचाया गया और पुलिस को इन्फॉर्म किया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पाकिस्तान: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट दी और उसके सिर के सारे बाल भी छिल दिए. पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित महिला शाजिया को सोमवार को बचाया गया और पुलिस को इन्फॉर्म किया गया. पीड़िता को बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने के बाद उसे लाहौर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता के पड़ोसियों का कहना है कि, शाज़िया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता है. वह उसे घरेलू कामों को लेकर पाइप और लोहे की रॉड से पीटता था, पड़ोसियों ने उसे कई बार बचाया था. ख़बरों के अनुसार पीड़िता की नाक पूरी तरह से कट गई है, डॉक्टर्स सर्जरी के जरिए उसे नकली नाक लगाएंगे.

शाज़िया ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटी के ससुराल जा रही थी, उसका पति उसे घर वापस ले आया, गेट पर ताला लगा दिया और प्लास्टिक के पाइप से उस पर हमला कर दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि,'उसके पति ने उसे कहा कि उसने, उसके इलाज में बहुत सारे पैसे खर्च किए हैं और दुकानदार को मासिक किश्त का भुगतान करना है. उसने फिर अलमारी से चाकू निकाला और उसकी नाक काट दी.

यह भी पढ़ें: चला था प्रेमिका से मिलने, लेकिन लड़की के घरवालों ने काट दी प्रेमी की नाक- फिर जो हुआ ...

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अपराध करने के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड