पाकिस्तान: मशहूर गायिका रेशमा को पति ने मारी गोली, ये है वजह
रेशमा का पति फवाद खान रहिमाबाद का निवासी है. वह विदेश में काम करता था और हाल ही में स्वदेश आया था
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर रेशमा की हत्या हो गई है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर उसी के पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. रेशमा की हत्या पाकिस्तान के नोशेरा कलां में की गई. बताया जा रहा है कि रेशमा का अपने पति के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और वह अपने भाई के साथ रह रही थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेशमा के पति ने घर में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी.
यह मामला 1 अगस्त का है. रेशमा का पति फवाद खान रहिमाबाद का निवासी है. वह विदेश में काम करता था और हाल ही में स्वदेश आया था. खैबर पख्तूनख्वा में स रेशमा की हत्या प्रांत में इस साल महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा की 20वीं वारदात है. इससे पहले फरवरी में मरदान में गायिका सुंबल की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उसने एक निजी समारोह में शामिल होने से मना कर दिया था.
रेशमा के भाई ओबैदुल्ला ने पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

