Pahalgam Terror Attack: इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानियों ने किया विरोध प्रदर्शन, हिंदुस्तान के सख्त फैसले से बिलबिलाया; VIDEO

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए. पहलगाम में हुए हमले के जवाब में भारत ने कड़े कदम उठाए है. जिससे पाकिस्तान बौखला गया है. जिस बौखलाहट के चलते ही पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर उग्र प्रदर्शन किया.

Indian High Commission

Pahalgam Terror Attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली. पहलगाम में हुए हमले के  जवाब में भारत ने कड़े कदम उठाए है. जिससे पाकिस्तान बौखला गया है. जिस बौखलाहट के चलते  ही पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर उग्र प्रदर्शन किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं.

हिंदुस्तान के सख्त फैसले से बिलबिलाया पाक

प्रदर्शन में स्थानीय राजनीतिक दलों और हुर्रियत संगठनों के सदस्य शामिल थे. प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग के गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, कुछ लोग गेट पर चढ़े, जबकि अन्य भवन की ओर बढ़े. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ नारेबाजी करते और गेट तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. यह भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानियों का प्रदर्शन

भारत के कड़े कदम:

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए, जिनमें शामिल हैं

सीमा पर तनाव:

पाकिस्तान के  इन कदमों से भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया है. खुफिया जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 42 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय हैं, जहां 150-200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर निगरानी तेज कर दी है.

हालांकि भारतीय उच्चायोग ने प्रदर्शन पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन कूटनैतिक स्तर पर इसका असर पड़ना तय है. दोनों देश सैन्य और कूटनैतिक टकराव की ओर बढ़ रहे हैं.

Share Now

\