विदेश

अफगानिस्तान में 50 तालिबान आतंकी मारे गए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकियों में तालिबान के दो वरिष्ठ कमांडर मुल्ला शाह वली और मुल्ला कय्यूम शामिल हैं.

अफगानिस्तान में  50 तालिबान आतंकी मारे गए
तालिबान आतंकी (Photo Credits: Getty)

काबुल. अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में तालिबान आतंकियों पर हवाई हमलों में पचास से अधिक तालिबानी मारे गए और दस से अधिक घायल हो गए. अफगान सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने कहा कि तालिबान आतंकियों के एक समूह ने सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए एक मार्ग को अवरुद्ध किया था. सरकारी बलों ने इन आतंकियों पर कई हवाई हमले किए जिनमें 54 आतंकी मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकियों में तालिबान के दो वरिष्ठ कमांडर मुल्ला शाह वली और मुल्ला कय्यूम शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा कि इलाके में अभी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है जिसमें वायुसेना मदद कर रही है. तालिबान ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2018 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).