Omicron Variant: यूके में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 90 नए मामले

यूके में बीते 24 घंटे में नए ओमिक्रॉन कोरोना वेरिएंट के 90 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इसकी कुल संख्या बढ़कर 336 हो गई है. ये जानकारी ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

लंदन, 7 दिसम्बर : यूके में बीते 24 घंटे में नए ओमिक्रॉन कोरोना वेरिएंट के 90 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इसकी कुल संख्या बढ़कर 336 हो गई है. ये जानकारी ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में 64, स्कॉटलैंड में 23 और वेल्स में 3 नए मामले सामने आए हैं. उत्तरी आयरलैंड में अभी तक ओमिक्रॉन के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है.

पूर्वी एंग्लिया विश्वविद्यालय के संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ प्रोफेसर पॉल हंटर ने बीबीसी को बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट हफ्तों के भीतर प्रमुख डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा तेजी से फैल सकता है. उन्होंने कहा कि नया वेरिएंट 'डेल्टा वेरिएंट' की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका जहां पहली बार इस वेरिएंट का पता चला था वहां के अधिकारियों ने कहा कि मामलों में तेजी से बढ़ोतरी आई है. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोना के बीते 24 घंटे में 51,459 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,515,239 हो गई. यह भी पढ़ें : PM Modi, Priyanka Chopra का नाम बिहार COVID-19 टीकाकरण लिस्ट में शामिल, बड़े डाटा फ्रॉड का हुआ भंडाफोड़

देश में कोरोनावायरस से बीते 24 घंटे में 41 मौतें हुई, जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 145,646 हो गई है. इन आंकड़ों में केवल उन लोगों की मौत शामिल है, जिनकी मौत उनके पहले पॉजिटिव परीक्षण के 28 दिनों के अंदर हुई थी. नए आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के लगभग 89 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है और लगभग 81 प्रतिशत को दोनों खुराकें मिली हैं. 35 प्रतिशत से ज्यादा लोगोंको बूस्टर खुराक या कोरोनावायरस वैक्सीन की तीसरी खुराक मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\