विदेश

पाकिस्तानी MLA सानिया आशिक का बॉयफ्रेंड के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद एक गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से साइबर क्राइम का एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) का उनके बॉयफ्रेंड के साथ कथित अश्लील वीडियो (Objectionable Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी MLA सानिया आशिक का बॉयफ्रेंड के साथ कथित अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद एक गिरफ्तार
विधायक सानिया आशिक (Photo Credits FB)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत से साइबर क्राइम का एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) का उनके बॉयफ्रेंड के साथ कथित अश्लील वीडियो (Objectionable Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सानिया आशिक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब प्रांत में हंगाम मचा हुआ है. सानिया पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की सदस्य हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा सीट से मेंबर ऑफ प्रोविंशियल हैं.

सानिया आशिक का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने 26 अक्टूबर को सरकार के साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी के पास इस वीडियो को लेकर शिकायत दी थी. शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और FIA ने जांच शुरू की. करीब 4 हफ्ते  तक चले जांच पड़ताल के बाद FIA ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार शख्स की पहचान के बारे में अब तक कुछ उजागर नहीं किया है. यह भी पढ़े: Karnataka: कांग्रेस नेता विधायी सत्र के दौरान अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए

दरअसल सानिया आशिक ने 26 अक्टूबर को फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के पास एक लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के उन्होंने उस कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही हैं.

बता दें कि सानिया पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम की बेहद करीबी मानी जाती हैं. पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में महिला विधायक सानिया आशिक ही है जो पीएम इमरान खान उनके फैसलों को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर घेरती रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).