करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन पर पलटा पाकिस्तान, कहा अभी तारीख तय नहीं

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा (Photo Credit-YouTube)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर Kartarpur Corridor) के उद्घाटन (Inauguration) के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है.  साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘‘समय पर’’ शुरू कर दिया जाएगा.एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवम्बर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल (Mohammad Faisal) ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (इमरान खान) के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा. इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है. यह भी पढ़े: करतारपुर कॉरिडोर पर भारत, पाकिस्तान करेंगे चर्चा, जानिए अब तक कब क्या हुआ

उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा. प्रस्तावित कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा और भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे। उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा. करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड