निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल

जौहर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले के सुदूर इलाके पंजपीर से हैं और वर्तमान में कमांडेंट के रूप में मिल्रिटी हॉस्पिटल रावलपिंडी में कार्यरत हैं. उन्हें 2017 में मेजर जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया था. यह रैंक पाने वाली वे देश के इतिहास में तीसरी महिला हैं.

मेजर जनरल निगार जौहर (Photo Credits: Twitter|@OfficialDGISPR)

Nigar Johar Becomes Pakistan Army’s First Female Lieutenant General: 

पाकिस्तानी सेना ने देश के इतिहास में पहली बार किसी महिला की लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर नियुक्ति की है. यह जानकारी सेना की मीडिया विंग के एक बयान से मिली है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के मेडिकल कोर्प्स से एसोसिएटेड मेजर जनरल निगार जौहर को लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया है. यह बयान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने मंगलवार को दिया. साथ ही यह भी कहा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद जौहर को पाकिस्तानी सेना की पहली महिला सर्जन जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है.

जौहर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले के सुदूर इलाके पंजपीर से हैं और वर्तमान में कमांडेंट के रूप में मिल्रिटी हॉस्पिटल रावलपिंडी में कार्यरत हैं. उन्हें 2017 में मेजर जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया था. यह रैंक पाने वाली वे देश के इतिहास में तीसरी महिला हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Semi-Final Live Score Update: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: एशियन गेम्स में पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच कौन रहा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम मारेगी बाजी या श्रीलंका करेगी फाइनल का टिकट पक्का? मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी