आलोचना के चलते न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने दिया इस्तीफा

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने गुरुवार को घोषणा की कि आलोचना के चलते उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह चौंकाने वाली घोषणा तब आई है जब पब्लिक कोरोना के कारण संकट में है. बता दें कि गुरुवार तक देश में 22 मौतों के साथ 1,530 मामले दर्ज किए गए हैं.

न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क (Photo Credits: Getty)

वेलिंगटन, 2 जुलाई: न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क (David Clark) ने गुरुवार को घोषणा की कि आलोचना के चलते उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह चौंकाने वाली घोषणा तब आई है जब पब्लिक कोरोना के कारण संकट में है. क्लार्क के एक कैंसर सुविधा के उद्घाटन में हिस्सा लेने की योजना थी, लेकिन गुरुवार की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह आश्चर्यजनक घोषणा कर दी.

अपने सार्वजनिक बयान में क्लार्क ने कहा, "यह कोई रहस्य नहीं है कि स्वास्थ्य एक चुनौतीपूर्ण पोर्टफोलियो है. मैंने अपना सब कुछ इसे दिया है. लेकिन मुझे यह स्पष्ट हो गया है कि कोविड-19 महामारी के लिए सरकार की समग्र प्रतिक्रिया में मेरी भूमिका लगातार छोटी होती जा रही है."

यह भी पढ़ें: New Zealand Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से कांपा न्यूजीलैंड, मापन पट्टी पर 7.4 तीव्रता दर्ज- सुनामी की चेतावनी

उनके इस्तीफे को प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने स्वीकार कर लिया है. बता दें कि गुरुवार तक देश में 22 मौतों के साथ 1,530 मामले दर्ज किए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड