Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में 68 लोगों की मौत; 5 भारतीय भी थे सवार

नेपाल के कोसाकी जिले के पोखरा में हुए विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है.काठमांडू पोस्ट ने कास्की पुलिस के मुख्य अधीक्षक अजय केसी के हवाले से कहा है, 64 पीड़ितों के शवों को शहर के पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया है

नेपाल में विमान हादसा (Photo Credits)

काठमांडू, 15 जनवरी: नेपाल के कोसाकी जिले के पोखरा में हुए विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। काठमांडू पोस्ट ने कास्की पुलिस के मुख्य अधीक्षक अजय केसी के हवाले से कहा है, 64 पीड़ितों के शवों को शहर के पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया है. एकेडमी के डायरेक्टर बहादुर खत्री ने कहा कि शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है.

यती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे .नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यात्रियों में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, कोरिया और फ्रांस के एक-एक नागरिक शामिल थे.यह भी पढ़े: Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में 68 लोगों की मौत, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुर्घटना पर जताया दुख

वहीं इससे पहले सहायक पुलिस उप-निरीक्षक रुद्र थापा ने काठमांडू पोस्ट से पुष्टि की कि 25 शवों को पोस्टमार्टम के लिए पोखरा के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. थापा ने कहा कि पुलिस को दुर्घटना के बारे में सुबह करीब 11 बजे पता चला. कास्की जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस निरीक्षक ज्ञान बहादुर खड़का ने कहा कि बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है. रडार से हटने से पहले विमान ने सुबह 10.50 बजे कंट्रोल टावर से संपर्क किया था.

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यात्रियों में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई, एक अर्जेंटीना के, दो कोरियाई और एक फ्रांसीसी शामिल थे.सीएएएन ने एक बयान में कहा कि पोखरा हवाईअड्डे से दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जबकि काठमांडू में अतिरिक्त हेलिकॉप्टर तैयार हैं.

पोखरा हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने राष्ट्रीय समाचार समिति को बताया कि दुर्घटना के बाद पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है. दुर्घटना के ब्योरे की प्रतीक्षा है. स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षाकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी