भूकंप के झटके से फिर थर्राया नेपाल, रिक्टर पैमाने पर 4.7 रही तीव्रता

नेपाल ( Nepal) में शुक्रवार दोपहर आए भूकंप (Earthquake ) के झटकों से लोगों हड़कंप मच गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई. भूकंप के झटको महसूस करने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए

भूकंप के झटके (Photo Credit- twitter)

काठमांडू: नेपाल ( Nepal) में शुक्रवार दोपहर आए भूकंप (Earthquake ) के झटकों से लोगों हड़कंप मच गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई. भूकंप के झटको महसूस करने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप काठमांडू से 66 किलोमीटर महसूस किया गया. वहीं फिलहाल  संपत्ति को नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि इससे पहले नेपाल के पश्चिमी हिस्से में 12 मई को देर रात 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर आया था. भूकंप का केंद्र काठमांडू के पश्चिम में 600 किलोमीटर दाइलेख जिले में था. वहीं काठमांडू में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था.

गौरतलब हो कि नेपाल में 25 अप्रैल, 2015 को आए भयानक भूकंप में करीब 9,000 लोगों की मौत हो गई थी. इस भूंकप के कारण यूनेस्को विश्व विरासत स्थल तथा राजधानी में सदियों पुरानी धरहरा मीनार सहित कई प्रमुख इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं. यह बीते 80 वर्षों का सबसे भयावह भूकंप था. वहीं सरकार के नए आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में करीब 18 हजार घरों का नामोनिशान मिट गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\