Nepal: दारचुला जिले में हिमस्खलन के बाद 5 लोग लापता

नेपाल के दारचुला जिले में हिमस्खलन के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Avalanche (Photo Credit: Wikimedia commons)

काठमांडू, 3 मई: नेपाल के दारचुला जिले में हिमस्खलन के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे हुए हिमस्खलन के बाद शुरू में 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में सात लोगों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया. यह भी पढ़ें: Nepal Earthquakes: लगातार भूकंप के 2 झटकों से दहला नेपाल, आधी रात को 4.8 और 5.9 की तीव्रता से हिली धरती

जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं. हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं. रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है. अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में परेशानी आ रही है.

जोशी ने कहा, अगर मौसम में सुधार होता है तो हम बुधवार को बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने की योजना बना रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग यार्सागुम्बा नामक कैटरपिलर फंगस इकट्ठा कर रहे थे, इस दौरान वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\