Mozambique Road Accident: मोजांबिक में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चे समेत 17 लोगों की मौत
रिपोर्ट के अनुसार, सोफाला के राज्य सचिव, स्टेला दा ग्राका के हवाले से रविवार को कहा गया कि, सोफाला के मध्य प्रांत, नहामाटांडा जिले में एक यात्री मिनीबस और एक ट्रक के बीच हुए हादसे में अन्य तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं.
मापुटो (मोजाम्बिक), 27 मार्च: मध्य मोजाम्बिक (Mozambique) में एक घातक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. सरकारी रेडियो चैनल रेडियो मोजाम्बिक ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार, सोफाला के राज्य सचिव, स्टेला दा ग्राका के हवाले से रविवार को कहा गया कि, सोफाला के मध्य प्रांत, नहामाटांडा जिले में एक यात्री मिनीबस और एक ट्रक के बीच हुए हादसे में अन्य तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं. यह भी पढ़ें: Indonesia Landslide: इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो की मौत
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि घायलों को नहामाटांडा ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद प्रांतीय राजधानी बेइरा के बीरा केंद्रीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. ग्राका ने कहा, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी सूचना है कि (मिनीबस का) एक टायर फट गया और वाहन सीमेंट ले जा रहे कार्गो ट्रक से टकरा गया। टक्कर जोरदार थी.
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यासी ने 17 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि विनाशकारी सामाजिक और आर्थिक परिणामों के साथ सड़क दुर्घटनाएं एक सार्वजनिक त्रासदी बनी हुई हैं. सत्तारूढ़ केंद्रीय समिति के एक सत्र के दौरान शनिवार शाम को न्यासी ने कहा, मापुटो के दक्षिणी प्रांत मटोला शहर में दुर्घटना का कारण अत्यधिक गति और टायर फटना था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

