एजेंसी न्यूज

बेहाल पकिस्तान में कोरोना से तबाही, 2,000 से ज्यादा नए मामले आए सामने

पिछले सप्ताह पाकिस्तान सरकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था और श्रमिकों पर पड़ रहे प्रभाव की वजह से चरणबद्ध तरीके से बंद को हटाना शुरू किया जाएगा.

बेहाल पकिस्तान में कोरोना से तबाही, 2,000 से ज्यादा नए मामले आए सामने
कोरोना का कहर (Photo Credist: getty)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 34,000 से ज्यादा हो गई है. वहीं 31 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 737 तक पहुंच गया है. पिछले सप्ताह पाकिस्तान सरकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था और श्रमिकों पर पड़ रहे प्रभाव की वजह से चरणबद्ध तरीके से बंद को हटाना शुरू किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 2,255 नए मामले सामने आए.

मंत्रालय ने बताया कि 31 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद देश में कुल मृतकों की संख्या 737 तक पहुंच गई है. वहीं कुल 34,336 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में 13,225 मामले, सिंध में 12,610, खैबर पख्तुनख्वा में 5,021, बलूचिस्तान में 2,158, इस्लामाबाद में 759, गिलगित बाल्तिस्तान में 475, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 88 मामले हैं. मंत्रालय ने बताया कि अब तक 8,812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 317,699 जांच की गई है. यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर : पकिस्तान ने किया सीजफायर का फिर उलंघन, कुपवाड़ा में एक जवान शहीद

पिछले सप्ताह से मामले बढ़ रहे हैं और अधिकारियों ने लोगों से दिशानिर्देश का पालन करने और बाहर निकलने से बचने की अपील की है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विदेश से 14 अप्रैल से 10 मई के बीच 43 विमानों से 7,756 पाकिस्तानी नागरिक लौटे हैं और उनमें से 682 संक्रमित पाए गए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).