विदेश

Mexico Road Accident: मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 6 की मौत, 53 घायल

पश्चिमी मैक्सिकन राज्य मिचोआकन में एक ट्रक और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसारदेर रात लगभग एक बजे युरेकुआरो शहर के पास ला पिएदाद-विस्टा हर्मोसा राजमार्ग पर हुई.

Mexico Road Accident: मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 6 की मौत, 53 घायल
Road Accident (Photo: PTI)

मेक्सिको सिटी, 22 जुलाई: पश्चिमी मैक्सिकन राज्य मिचोआकन में एक ट्रक और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसारदेर रात लगभग एक बजे युरेकुआरो शहर के पास ला पिएदाद-विस्टा हर्मोसा राजमार्ग पर हुई. यह भी पढ़ें: Justyn Vicky Dies in Gym Video: इंडोनेशिया के बाली में दुखद घटना, फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विक्की की गर्दन पर बारबेल गिरने से मौत, सदमे में फैन

बयान में कहा गया, "सैन क्विंटिन, बाजा कैलिफोर्निया से ओक्साका जा रहा एक यात्री ट्रक, किराने का सामान ले जा रहे बक्सों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया, इसके चलते आग लग गई." दोनों ड्राइवरों सहित छह लोगों की मौत हो गई, घायलों को पैरामेडिक्स की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. पीड़ितों के शवों को पहचान के लिए फोरेंसिक सेंटर ले जाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).