पाकिस्तानी सेना के खिलाफ यूनाइटेड किंगडम में बलूच कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान प्रांत के तुरबत शहर में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से बलूचिस्तान के लोग इस इस कायराना हरकत को लेकर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन व्यक्त कर रहे हैं.

10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते लोग (Photo Credits: ANI)

इस्लामाबाद: हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के तुरबत शहर (Turbat) में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से बलूचिस्तान के लोग इस इस कायराना हरकत को लेकर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन व्यक्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीते रविवार को बलूच समुदाय के सदस्यों ने यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के 10 डाउनिंग स्ट्रीट (10 Downing Street) के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया.

बता दें इससे पहले बलूच समुदाय के सदस्यों ने बीते रविवार को ही जर्मनी में भी अपना विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया था. यह प्रदर्शन बीते शनिवार को बलूच राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा आयोजित किया गया है. इसके साथ ही मृतक महिला को इंसाफ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन मुहीम भी चला रखा है. जस्टिस फॉर नाज वीबी नाम से यह अभियान ऑनलाइन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान नेता शम्स बलोच ने खोला पाक के खिलाफ मोर्चा, कहा- पाकिस्तान एक वायरस, मानवता के नाम पर धब्बा

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में मलिका नाज (Malika Naz) नामक एक महिला और उसकी चार साल की मासूम बेटी की दन्नोक तहसील में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लोगों का आरोप है कि मां और बेटी की हत्या को बलूचिस्तान में सत्तारूढ़ बलूचिस्तान अवामी पार्टी (Balochistan Awami Party) के आत्मघाती दस्ते ने अंजाम दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी