US की पहली महिला मेलानिया ट्रंप के विमान की आपात लैंडिंग, आग लगने की आशंका
अमेरिकी फर्स्ट लेडी और डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. खबर है कि मेलानिया जिस विमान में सवार थी उसमें किसी चीज के जलने की गंध आ रही थी. जिसके बाद आनन-फानन में विमान को वापस रनवे पर उतरा गया.
वाशिंगटन: अमेरिकी फर्स्ट लेडी और डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. खबर है कि मेलानिया जिस विमान में सवार थी उसमें किसी चीज के जलने की गंध आ रही थी. जिसके बाद आनन-फानन में विमान को वापस रनवे पर उतारा गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप के साथ विमान में सफर कर रहे कुछ पत्रकारों को किसी चीज के जलने का आभास हुआ. जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद विमान को वापस एअरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया. यह हादसा विमान के उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद हुआ.
विमान को वाशिंगटन क्षेत्र के सैन्य बेस पर उतारने के बाद मौके पर सभी इमरजेंसी सेवाएं पहुंची. विमान की जांच की जा रही है. हालांकि मेलानिया ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित है. प्राथमिक तौर पर किसी तकनीकी समस्या के कारण जलने की गंध आने का अंदेशा जताया जा रहा है.
मेलानिया ट्रंप के प्रवक्ता, स्टेफनी ने कहा, विमान में सवार किसी भी वक्ती को चोट नहीं आई है और सभी लोग ठीक है. मेलानिया फिलाडेल्फिया में एक हॉस्पिटल के दौरे पर जा रही थी. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है मेलानिया दौरे पर जाएंगी या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

