भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बाद अब कैलिफोर्निया में भारत-अमेरिका में होगी टू प्लस टू बैठक

भारत और पाकिस्तान में बढ़े हुए तनाव के बीच अमेरिका भारत के साथ कैलिफोर्निया में बृहस्पतिवार को टू प्लस टू वार्ता से संबंधित बैठक करने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस बैठक का मकसद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है.मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझे उद्देश्य पर चर्चा करेगी.

भारत और अमेरिका (Photo Credits : File Photo)

वॉशिंगटन : भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में बढ़े हुए तनाव के बीच अमेरिका (America) भारत के साथ कैलिफोर्निया में बृहस्पतिवार को टू प्लस टू (2+2) वार्ता से संबंधित बैठक करने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस बैठक का मकसद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है.

मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझे उद्देश्य पर चर्चा के साथ ही अहम राजनयिक तथा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर की अगली टू प्लस टू बैठक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

यह भी पढ़ें : अमेरिका का खुलासा, कहा- भारत ने कभी नहीं बताया की वह कश्मीर से धारा 370 को करेगा खत्म

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स और हिंद-प्रशांत मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रेंडल स्कराइवर संयुक्त तौर पर करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, 20 June 2026: देश के 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

India vs Afghanistan, 3rd ODI Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश बिगाड़ेगी खेल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? तीसरे वनडे से पहले जानें मौसम का हाल

India vs Afghanistan, 3rd ODI Match Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs Afghanistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: आज टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त