विदेश

पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार, सुषमा स्वराज ने जताई थी चिंता

पाकिस्तान (Pakistan) में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया.

पाकिस्तान: हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार, सुषमा स्वराज ने जताई थी चिंता
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

लाहौर:  पाकिस्तान (Pakistan) में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया. खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. पाकिस्तानी मीडिया में आयी खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगायी है.

जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग.कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिये गुहार लगाई है. इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण के मामले पर पाकिस्तान से मांगी रिपोर्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं. 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘‘प्रभावशाली’’ लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).