Manhattan Building Fire Video: मैनहट्टन में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, काले धुएं के गुबार से ढक गया आसमान
गुरुवार को मैनहट्टन के हडसन यार्ड्स इलाके में एक ऊंची इमारत की छत पर भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
मैनहट्टन, न्यूयॉर्क: गुरुवार को मैनहट्टन के हडसन यार्ड्स इलाके में एक ऊंची इमारत की छत पर भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के अनुसार, यह आग सुबह करीब 11:30 बजे 10वीं एवेन्यू पर 35वीं और 36वीं सड़कों के बीच स्थित एक इमारत ‘द सेट’ की छत पर लगी. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है. मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए करीब 80 फायरफाइटर्स को आग बुझाने के लिए बुलाया गया.
स्थानीय लोग और पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर आग की भयावहता को दिखाने वाले वीडियो और तस्वीरें साझा कीं. वीडियो में दिख रहा है कि आग के कारण उठते काले धुएं के गुबार ने आसमान को ढक लिया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
JUST IN - High-rise building in Manhattan on fire
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) November 14, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार फायरफाइटर्स ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया और फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

