विदेश

Argentina Earthquake: अर्जेंटीना में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

शुक्रवार को दक्षिण अमेरिका के तटीय क्षेत्र में एक भीषण भूकंप ने सबको हिला कर रख दिया. अर्जेंटीना के दक्षिणी हिस्से में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का यह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तुरंत बाद सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया.

Argentina Earthquake: अर्जेंटीना में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
Representative Image (Photo Credits: Pixabay)

Argentina Earthquake: शुक्रवार को दक्षिण अमेरिका के तटीय क्षेत्र में एक भीषण भूकंप ने सबको हिला कर रख दिया. अर्जेंटीना के दक्षिणी हिस्से में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का यह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तुरंत बाद सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यह भूकंप 12:58:26 UTC पर आया और इसका केंद्र ड्रेक पैसेज में, उशुआइया (Ushuaia) शहर से 219 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था. उशुआइया अर्जेंटीना के सबसे दक्षिणी हिस्से में स्थित है और यह इलाका पृथ्वी के सबसे दक्षिणी छोरों में गिना जाता है.

सुनामी का खतरा: तटीय इलाकों को किया गया अलर्ट

भूकंप के तुरंत बाद यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने एक चेतावनी जारी की कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में स्थित इलाकों, खासकर दक्षिणी अर्जेंटीना और चिली, में खतरनाक समुद्री लहरें उठ सकती हैं. Puerto Williams (चिली) के लिए अनुमानित लहरों का समय 18:55 UTC बताया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि पहली लहर सबसे बड़ी नहीं हो सकती, इसलिए बाद की लहरें ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं.

लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने की सलाह

सुनामी की चेतावनी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट छोड़कर ऊंचाई की ओर जाने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें Puerto Williams में सुनामी चेतावनी सायरन बजते हुए और लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).