Shooting Incidents in US: अमेरिका के दो शहरों में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 छात्रों सहित 9 की मौत

अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा है. कैलिफोर्निया के लोग अभी मॉन्टेरी पार्क में फायरिंग की घटना के बाद अमेरिका के दो शहरों में फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं.

अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा है. कैलिफोर्निया के लोग अभी मॉन्टेरी पार्क में फायरिंग की घटना के बाद अमेरिका के दो शहरों में फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों वारदातों में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है. US मीडिया के मुताबिक ताजा हमला कैलिफोर्निया के ही हॉफ मून बे शहर में हुआ है. फायरिंग की इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. Monterey Park Mass Shooting: कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में गोलीबारी में 10 की मौत.

मौके पर पहुंचकर अमेरिकी शेरिफ (US पुलिस) ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा गोलीबारी की एक और घटना आयोवा के एक स्कूल में भी सामने आई है. इसमें दो छात्रों की मौत हुई है.

यहां आयोवा में डेस मोइनेस शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 1 टीचर गंभीर रूप से घायल है. डेस मोइनेस पुलिस ने दोनों मौत की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, घायल टीचर की हालत भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे से पहले आपातकालीन सेवा के कर्मियों को स्कूल में बुलाया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने पर दो छात्रों को गंभीर हालत में पाया और उन्हें तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया. दोनों छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल शिक्षक की सोमवार दोपहर ही सर्जरी की गई.

आयोवा की घटना के 20 मिनट बाद बाद पुलिस ने एक कार से 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. एक आरोपी कार से भाग गया. गोलीबारी ‘स्टार्ट्स राइट हियर’ नामक एक शैक्षिक कार्यक्रम में हुई, जो डेस मोइनेस स्कूल जिले से संबद्ध है.

बात करें कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर की तो यहां सोमवार को एक हमलावर ने अचानक कई लोगों पर एक साथ फायरिंग शुरू कर दी और 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी जैसे ही काउंटी के शेरिफ ऑफिस को लगी, पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. कुछ देर के अंदर ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड