Russia Earthquake Tsunami Warning: रूस में 8.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, जापान और अमेरिका समेत कई देशों में सुनामी का अलर्ट

पूर्वी रूस के पास समुद्र में 8.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है. इस भूकंप के बाद रूस और जापान के लिए सुनामी की गंभीर चेतावनी जारी की गई है. अमेरिका के हवाई और अलास्का समेत प्रशांत महासागर के कई अन्य इलाकों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

Russia Earthquake Tsunami Warning: मंगलवार शाम पूर्वी रूस के तटीय इलाके में एक बहुत शक्तिशाली भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 मापी गई है. इस ज़ोरदार भूकंप के बाद रूस और जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. इसके अलावा, अमेरिका के हवाई और अलास्का के कुछ हिस्सों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

अमेरिकी सुनामी केंद्र का कहना है कि पूर्वी रूस और हवाई में भीषण भूकंप के बाद 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

भूकंप कहां और कब आया?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप रूस के पूर्वी छोर पर मौजूद कामचटका क्राय के तट के पास समुद्र के अंदर आया. भारतीय समय के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई. भूकंप का केंद्र ज़मीन से लगभग 19 किलोमीटर नीचे था.

किन देशों को है सुनामी का खतरा?

भूकंप के तुरंत बाद, प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने रूस और जापान के कुछ तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. चेतावनी का मतलब है कि इन इलाकों में बड़े पैमाने पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है.

अमेरिका भी हुआ अलर्ट

इस भूकंप का असर हज़ारों किलोमीटर दूर तक महसूस किया जा सकता है.

अधिकारी अमेरिकन समोआ और गुआम जैसे अन्य क्षेत्रों के लिए भी सुनामी के खतरे का आकलन कर रहे हैं.

Share Now

\