Emergency Landing: लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री ने की थी सुसाइड की कोशिश (View Tweet)
बैंकॉक से लंदन जा रही एक हवाई जहाज की हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. खबर है कि इस फ्लाइट में एक यात्री ने टॉयलेट के अंदर सुसाइड की कोशिश की थी.
Emergency Landing: बैंकॉक से लंदन जा रही एक हवाई जहाज की हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. खबर है कि इस फ्लाइट में एक यात्री ने टॉयलेट के अंदर सुसाइड की कोशिश की थी. NDTV न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के उतरने से पहले केबिन क्रू को जानकारी मिली कि टॉयलेट में कोई यात्री काफी देर से बंद है.
जब उन्होंने इसकी जांच की तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि एक युवक ने वहां सुसाइड की कोशिश की थी. इसके बाद चालक दल के सदस्यों और जहाज पर मौजूद एक डॉक्टर ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया.
फ्लाइट के अंदर सुसाइड की कोशिश:
London-Bound Flight Diverted As Passenger Tries To Kill Himself https://t.co/u0DVHiafXN pic.twitter.com/RKwlLjS04l
— NDTV (@ndtv) March 19, 2024
इसके बाद विमान को तुरंत हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और इस घटना की सूचना एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी गई. यात्री की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

