Lok Sabha Election Result 2019: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- मेरे बहुत अच्छे दोस्त
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई है....
Lok Sabha Election Result 2019: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को बधाई दी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई है. नेतन्याहू ने अपनी 'महान दोस्ती' और संबंधों को मजबूत करने की कसम खाई.
उन्होंने हिब्रू भाषा में ट्वीट कर कहा, "चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई." उन्होंने कहा, "आपका नेतृत्व और जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं उसका सत्यापन यह चुनाव परिणाम है.
यह भी पढ़ें: इजरायल में हो रहे आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 5वीं बार चाहते हैं जीतना
हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच और हमारे बीच महान मित्रता को मजबूत करते रहेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे" 2017 में इजरायल की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बने. इसी क्रम में नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत की यात्रा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

