विदेश

LIVE: यूके ने चागोस द्वीप समूह मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति

ब्रिटेन ने 22 मई को विवादित चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

LIVE: यूके ने चागोस द्वीप समूह मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

ब्रिटेन ने 22 मई को विवादित चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.- यूके ने चागोस द्वीप समूह मॉरीशस को सौंपने पर जताई सहमति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जवानों को छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को भारतीय सुरक्षा बलों के छह जवानों को कीर्ति चक्र और 33 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया. इनमें से चार जवानों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और सात जवानों को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के प्रथम चरण में यह वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवॉर्ड) प्रदान किए गए.

रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के जवानों को ये सम्मान दिए गए हैं. मंत्रालय के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस और अद्वितीय बहादुरी दिखाने के लिए ये वीरता पुरस्कार दिए गए हैं.

बयान के मुताबिक, “यह बहादुरी जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद/उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए विभिन्न अभियानों के दौरान प्रदर्शित की गई थी. इन अभियानों के दौरान खतरनाक आतंकवादियों को मार गिराया गया या उन्हें गिरफ्तार किया गया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए.” इनके अलावा, नौसेना, वायुसेना और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों को भी सम्मानित किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).