दिनभर की ताजा खबरें और अपडेट
दुनियाभर की सभी खबरों और जरूरी अपडेट के लिए हमारे इस लाइव पेज के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.
दुनियाभर की सभी खबरों और जरूरी अपडेट के लिए हमारे इस लाइव पेज के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद. देश और दुनिया के अलावा आज की कुछ जरूरी खबरें जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.-
सीधी बातचीत कर गलत अंदाजे से बचें भारत-पाकिस्तान: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे आपस में सीधा संवाद करें, ताकि "गलत अंदाजे को टाला" जा सके. सात मई से जारी संघर्ष के बाद शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री ने पहली बार भारत और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों से सीधा संपर्क किया. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख और दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात की. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "रुबियो ने जोर दिया कि गलत अंदाजे को टालने के लिए दोनों देश, तनाव कम करने और सीधे संवाद के तरीके खोजें." ब्रूस के मुताबिक, रुबियो ने "भविष्य में संघर्षों को टालने के लिए अमेरिका की मदद से होने वाली रचनात्मक बातचीत का प्रस्ताव भी दिया है."
भारत और पाकिस्तान सात मई से एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं. भारत का दावा है कि उसने छह मई की रात पहलगाम हमले के जवाब में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए. नई दिल्ली का कहना है कि इन "सटीक हमलों" के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के रिहायशी इलाकों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए, जिनका जबाव दिया जा रहा है.
वहीं, पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने उसकी संप्रभुता का उल्लंघन किया है. इस्लामाबाद का कहना है कि पाकिस्तानी सेना इसी का जवाब दे रही है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय की संयम की अपील के बावजूद दोनों देश लगातार एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं. इस बीच इस संघर्ष के युद्ध में बदलने की आशंकाएं भी गहरा रही है. दक्षिण एशिया के इन पड़ोसी देशों के पास परमाणु हथियार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).