लंका के राजा रावण ने दुनिया में सबसे पहले उड़ाया था विमान? श्रीलंकाई सरकार कर रही है रिसर्च

श्रीलंकाई सरकार (Sri Lanka) ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें लोगों को उन दस्तावेजों को साझा करने के लिए कहा गया है जिससे यह साबित हो सके कि हिंदू महाकाव्य (Hindu Epic) रामायण (Ramayan) के खलनायक राजा रावण (Ravana) दुनिया में पहले विमान उड़ाने वाले (Aviator) शख्स थे.

रावण (Photo Credits: Wikimedia Commons)

कोलंबो: श्रीलंकाई सरकार (Sri Lanka) ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें लोगों को उन दस्तावेजों को साझा करने के लिए कहा गया है जिससे यह साबित हो सके कि हिंदू महाकाव्य (Hindu Epic) रामायण (Ramayan) के खलनायक राजा रावण (Ravan) दुनिया में पहले विमान उड़ाने वाले (Aviator) शख्स थे.

न्यूज़पेपर में श्रीलंका के पर्यटन और उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में लोगों को राजा रावण से संबंधित किसी भी दस्तावेज या पुस्तकों को साझा करने का आग्रह किया गया है. जिससे पौराणिक राजा और द्वीप राष्ट्र के विमानन प्रभुत्व की खोई विरासत पर गहन शोध में मदद मिले. श्रीलंका: चुनाव प्रचार अभियान के लिए जारी किए गए कड़े दिशा निर्देश

दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अब 5,000 साल पहले रावण द्वारा उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों को समझने के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है.

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष शशि दानतुंज (Shashi Danatunge) ने न्यूज 18 को बताया, "राजा रावण एक प्रतिभाशाली व्यक्ति था. वह उड़ान भरने वाला पहला व्यक्ति था. वह एक विमान चालक था. यह पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि यह सच बात है. इस पर विस्तृत शोध किए जाने की आवश्यकता है. अगले पांच वर्षों में हम यह साबित कर देंगे.”

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में उन कहानियों को खारिज कर दिया गया है कि राजा रावण ने भगवान राम (Lord Ram) की पत्नी सीता (Sita) का अपहरण किया था. श्रीलंका में रावण को एक महान राजा माना जाता है. श्रीलंका ने हाल ही में प्राचीन लंका के राजा (Lanka King) के नाम पर एक उपग्रह भी अंतरिक्ष मिशन पर भेजा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट