विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बातचीत जारी, हजारों श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

अधिकारियों ने गलियारे के लिए सुरक्षा बंदोबस्त पर भी चर्चा की, जिससे होकर भारत से सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री एक वीजामुक्त व्यवस्था के तहत पाकिस्तान के अंदर स्थित सिख गुरुद्वारे तक जा सकेंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बातचीत जारी, हजारों श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़. भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगी जीरो लाइन पर डेरा बाबा नानक सेक्टर में मंगलवार को मुलाकात की और निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर के तकनीकी और सुरक्षा पक्षों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों ने गलियारे से जुड़ी परियोजना पर चर्चा की, जो लगभग पांच किलोमीटर लंबा होगा। इसमें से 4.5 किलोमीटर पाकिस्तान के हिस्से में पड़ेगा।

अधिकारियों ने गलियारे के लिए सुरक्षा बंदोबस्त पर भी चर्चा की, जिससे होकर भारत से सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री एक वीजामुक्त व्यवस्था के तहत पाकिस्तान के अंदर स्थित सिख गुरुद्वारे तक जा सकेंगे।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में पड़ता है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक कस्बे से 4.5 किलोमीटर पर स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं पर सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव ने अपने जीवन के 18 साल बिताए थे और यहीं पर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। डेरा बाबा नानक यहां से लगभग 260 किलोमीटर दूर है।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).