काबुल शहर में हुआ बड़ा धमाका, 4 की मौत और 90 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार शाम एक शक्तिशाली विस्फोट में चार लोग मारे गए, जबकि 23 बच्चों सहित 90 घायल हो गए. आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने इसकी पुष्टि की है.

काबुल में शक्तिशाली विस्फोट (Photo Credit- Twitter)

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार शाम एक शक्तिशाली विस्फोट में चार लोग मारे गए, जबकि 23 बच्चों सहित 90 घायल हो गए. आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने इसकी पुष्टि की है. दानिश ने विस्फोट के बाद सोमवार को ट्वीट कर कहा, "काबुल में आज शाम धमाके में सेना से जुड़े तीन और एक नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 90 घायल हो गए, जिनमें 23 बच्चे, 12 महिलाएं और 65 पुरूष शामिल हैं."

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दानिश ने जोर देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पुलिस डिस्ट्रिक्ट 9 में ग्रीन विलेज कैंप के पास कार बम विस्फोट किया. ग्रीन विलेज कैंप काबुल शहर के पूर्वी किनारे में अफगान चुनाव आयोग के मुख्य कार्यालय के बगल में एक अच्छी तरह से संरक्षित क्षेत्र है, जहां कई विदेशी सुरक्षा कार्यालय और इकाइयां स्थित हैं और अक्सर काबुल में रहने वाले या काम करने वाले विदेशियों आते-जाते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: काबुल: भीषण हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 43 तक पहुंची, 10 घायल

इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मायर ने 40 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की थी. किसी भी आतकंवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही सुरक्षा तंत्र ने तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) संगठन सहित किसी भी आतंकवादी समूह पर उंगली उठाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती कार हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत; फिदायीन विस्फोट से मची तबाही

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\