चीन: शंघाई में तूफान 'जोंगदारी' ने दी दस्तक
चीन के शंघाई के जिनशान जिले में शुक्रवार सुबह तूफान 'जोंगदारी' ने दस्तक दी. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तूफान ने 10.30 बजे दस्तक दी.
शंघाई : चीन के शंघाई के जिनशान जिले में शुक्रवार सुबह तूफान 'जोंगदारी' ने दस्तक दी. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तूफान ने 10.30 बजे दस्तक दी. सिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के हवाले से बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ जोंगदारी से अब तक 500 से अधिक पेड़ उखड़ चुके हैं. अस्थाई तौर पर जलभराव हो गया है और लगभग 800 घरों में बिजली गुल हो गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति को समय पर ही नियंत्रित कर लिया गया और बारिश की रफ्तार कमजोर पड़ी है. यह भी कहा गया है कि 1,51,400 लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है. 145 से अधिक उड़ानें और 119 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है. गौरतलब है कि 22 जुलाई को तूफान 'एम्पिल' ने शंघाई के चोंगमिंग द्वीप पर दस्तक दी थी.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
तिब्बतियों के लिए पहचान का सवाल है चीन का 'जातीय एकता कानून'
मुखिया की पुकार, मुझे मेरे वोटरों से बचाओ
EID 2026: सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में ईद की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ी, कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार
\